{"_id":"64b5972325f64c2cff090ea4","slug":"a-customer-in-nail-attck-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-242830-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामान खरीदने गए युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामान खरीदने गए युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा। इलाके के नौसड़ में घर से सामान लेने निकले युवक पर रविवार को चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने वारदात की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी उत्तम पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम को अपने घर से सामान लेने गए थे। लौटते समय कुछ युवक गाली देने लगे। विरोध करने पर कुछ और युवकों को बुला लिया। पिटाई की फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी एएसपी आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विशाल, रवि, राहुल आयुष व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
-- -- -- -
राशन लेने गए व्यक्ति को कोटेदार ने पीटा
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के उसका गांव में राशन लेने गए व्यक्ति को कोटेदार ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसका निवासी विकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार से अलग रहते हैं। रविवार को कोटेदार के घर राशन लेने गए थे। कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया और परिजनों के साथ मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। थानेदार एएसपी आदित्य सिंह ने बताया कि कोटेदार विजय प्रताप उर्फ पेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो