फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a criminal arrest

Gorakhpur News: गीडा में कर अधिकारी को धमकाने का आरोपी दबोचा गया

Sun, 06 Aug 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
a criminal arrest
गोरखपुर। गीडा सेक्टर 13 में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अधिकारी और उनकी टीम को धमकाने के आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। खबर है कि इसके पहले भी उसने कई अधिकारियों को धमकाया था। उस पर पांच केस पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज्य कर अधिकारी अंकित त्रिपाठी अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात में सेक्टर 13 में चेकिंग करने गए थे। इस दौरान एक ट्रक को रोककर कंक्रीट प्लांट के सामने चेकिंग करने लगे। सीमेंट लदे ट्रक की जांच के दौरान ही चालक ने कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया। तभी भीटी रावत निवासी रमेश यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और जांच टीम को घेर लिया। आरोप है कि उसने धमकाते हुए अंकित से कहा कि गीडा में घुसने नहीं देगा। वह पूर्व में इंस्पेक्टर और आरटीओ अफसर को भी पीट चुका है। पुलिस ने राज्य कर अधिकारी अंकित की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि 2019 में बेलीपार थाने में रमेश पर केस दर्ज किया गया था। तब भी उस पर अफसरों को धमकाने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा था। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रमेश यादव सहजनवां के कुआवल खुर्द गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ सहजनवां, बेलीपार और खजनी में पांच केस पहले से दर्ज हैं। 2016 में उसके खिलाफ सहजनवां में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बेलीपार में भी रमेश ने दिया था इसी तरह से धमकी
पुलिस की जांच में पता चला है कि बेलीपार इलाके में भी रमेश यादव ने इसी तरह से धमकी दी थी। तब गोरखपुर-लखनऊ रोड पर नौसड़ के पास खनन अधिकारी बालू लदे ट्रक की जांच कर रहे थे। ट्रक चालक ने जांच अधिकारी को जो कागजात दिखाया उस पर कांट-छांट की गई थी। ट्रक चालक ने किसी को फोन किया, जिसके बाद चार पहिया गाड़ी से रमेश यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा था और अफसरों को जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में केस दर्ज कर पुलिस ने रमेश पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed