Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A constable from Rudauli, posted in Gorakhpur, was accused of cheating him of Rs 6 lakh.

Gorakhpur News: गोरखपुर में तैनात रूदाैली के सिपाही पर छह लाख की ठगी का आरोप

Tue, 21 Apr 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A constable from Rudauli, posted in Gorakhpur, was accused of cheating him of Rs 6 lakh.
गोरखपुर/बस्ती। जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप गगहा थाने में तैनात सिपाही आलोक सिंह पर लगा है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसने दूसरे को जमीन रजिस्ट्री कर दी। मामले में एसएसपी के निर्देश पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज थाना के हरपुर गांव निवासी गोविंद सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि बस्ती के रुदौली थाना के टिकरी गांव निवासी आलोक सिंह, जो गगहा थाने में सिपाही है। उसने जमीन रजिस्ट्री करने के लिए अपने और अपने रिश्तेदारों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से छह लाख रुपये लिए। रकम लेने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए। जब रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया गया तो उसने दूसरे के नाम से जमीन रजिस्ट्री कर दी। अब रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed