फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A condolence motion was passed and a two-minute silence was observed at the Municipal Corporation House meeting.

Gorakhpur News: बोर्ड बैठक में आज कार्यकारिणी के छह पदों के लिए होगा चुनाव

Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A condolence motion was passed and a two-minute silence was observed at the Municipal Corporation House meeting.
गोरखपुर। नगर निगम के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति से नगर निगम (बोर्ड) सदन की 20 वीं बैठक में बुधवार को शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। बृहस्पतिवार को बोर्ड की पुन: बैठक होगी। इसमें कार्यकारिणी के छह पदों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सदन हाल में सभी पार्षदों की मौजूदगी में मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने शोक प्रस्ताव लाते हुए बताया कि जटेपुर वार्ड में चार बार सपा से पार्षद रहे पूर्व पार्षद श्रवण यादव का आठ जुलाई को निधन हो गया है। बैठक में दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद मेयर के आदेश पर सदन की बैठक को स्थगित कर दी गई। उन्होंने कहा कि बैठक अब बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 बजे से होगी। इसमें कार्यकारिणी सदस्यों व उपसभापति का चुनाव होगा इसके बाद मतगणना भी शाम को होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर नगर अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह के साथ तमाम पार्षद गण मौजूद रहे।
कार्यकारिणी से उपसभापति समेत ये सदस्य होंगे बाहर : नगर निगम की कार्यकारणी में मेयर डॉ मंगलेश, उप सभापति पवन कुमार त्रिपाठी, श्रवण पटेल, ऋषि मोहन वर्मा, रमेश यादव, छोटेलाल गुप्ता, सरोज पासवान, जिलाउल इस्लाम, अशोक कुमार मिश्र, रामगति निषाद, पूनम सिंह, मीरा यादव और रंजुला यादव शामिल हैं। कार्यकाल पूरा होने के चलते भाजपा पार्षद उपसभापति पवन त्रिपाठी, ऋषि मोहन वर्मा, छोटे लाल यादव, श्रवण पटेल एवं सरोज पासवान और समाजवादी पार्टी से पार्षद रमेश यादव कार्यकारिणी से बाहर होंगे। उपसभापति पवन त्रिपाठी का भी कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed