{"_id":"68c45895e49d52578b02a1d9","slug":"a-committee-headed-by-the-tehsildar-will-investigate-the-negligence-of-the-lekhpal-gorakhpur-news-c-209-1-sgkp1040-138339-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी करेगी लेखपाल के लापरवाही की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी करेगी लेखपाल के लापरवाही की जांच
Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल तहसील में एक लेखपाल ने आंख मूंदकर एक आवेदक छात्र के आय प्रमाण पत्र के आवेदन को महिला दिखाकर उसकी शादी कराकर विदेश भेजकर उसकी आय का ब्यौरा मांग कर आवेदन को निरस्त कर दिया। जब आख्या रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो जिम्मेदारों के हाथ पांव फूल गए अब एसडीएम ने पूरे मामले पर जांच बैठाई है।
मेंहदावल तहसील के लेखपाल कोदई यादव ने एक छात्र के आय प्रमाण पत्र में अजीबो गरीब आख्या लगाकर आवेदन निरस्त कर दिया। बनकसिया गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव गोरखपुर विश्विविद्यालय कैंपस में परास्नातक का छात्र है। जरूरत के लिए उन्होंने 24 अगस्त को आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल कोदई यादव ने उनके आवेदन को यह आख्या लगाकर निरस्त कर दिया कि आवेदन कर्ता के पति विदेश में नौकरी करते हैं और वह वेतन का आय उपलब्ध नही कराए। यह देखते ही आवेदन कर्ता के होश उड़ गए। अमर उजाला ने 12 सितंबर के अंक में लेखपाल का कारनामा : आय प्रमाण पत्र के आवेदक छात्र को बना दिया महिला शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम ने पूरे मामले में तहसीलदार अल्पिका वर्मा के अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है और तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगा है।
कोट
आय प्रमाण पत्र के मामले में तहसीलदार के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई है और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, रिपोर्ट मिलने के अनुसार कार्यवाही की जाएगी
विज्ञापन
- संजीव राय, उपजिलाधिकारी, मेंहदावल