{"_id":"6920c9bf920ff9c945027a8e","slug":"a-commercial-complex-will-be-built-in-front-of-the-vice-chancellors-residence-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1141739-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुलपति आवास के सामने बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुलपति आवास के सामने बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में वाणिज्यिक सुविधाओं के विस्तार और राजस्व बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। निगम की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति आवास के सामने स्थित जमीन पर आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में कई दुकानों के साथ अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के व्यापारिक ढांचे को नया स्वरूप मिल सकेगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में जिस स्थान पर कॉम्प्लेक्स बनने का प्रस्ताव है, वहां नगर निगम का पुराना वर्कशॉप मौजूद है। यह वर्कशॉप लंबे समय से जर्जर हालत में है और निगम की नई आवश्यकताओं के अनुरूप भी नहीं है। ऐसे में इसे हटाकर यहां बेहतर उपयोग के लिए वाणिज्यिक संरचना विकसित करने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कॉम्प्लेक्स के निर्माण से न केवल आसपास के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, बल्कि नगर निगम को अतिरिक्त आय का एक स्थायी साधन भी प्राप्त होगा। प्रस्तावित दुकानों को किराए पर देकर निगम अपनी राजस्व प्रणाली को मजबूत करेगा। साथ ही यह क्षेत्र विश्वविद्यालय, हॉस्टल और आवासीय इलाकों के पास होने के कारण व्यापारियों के लिए भी बेहद आकर्षक माना जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही डीपीआर को अंतिम रूप देकर इसे शासन को भेजेगा। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।