{"_id":"698f90abffbe57814d099a56","slug":"a-child-fell-into-a-drain-while-playing-people-saved-his-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1229133-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेलते समय नाले में गिरा बच्चा, लोगों ने बचाई जान- नाला 6 माह पहले बन गया; स्लैब गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेलते समय नाले में गिरा बच्चा, लोगों ने बचाई जान- नाला 6 माह पहले बन गया; स्लैब गायब
Sat, 14 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:29 AM IST
सार
वर्तमान में करीब डेढ़ वर्ष से रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण व सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में गोपालपुर में सिप्पू राय के घर के सामने उत्तर पटरी पर बन रहे नाले पर कार्यदायी संस्था की ओर से छह माह पूर्व से नाला बनाकर छोड़ दिया गया है। उस पर कहीं स्लैब है तो कहीं छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
खुला नाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 9 गोपालपुर के निर्माणाधीन नाले में बुधवार (11 फरवरी) शाम को खेलते समय तीन साल का मासूम कृष्णा गिर गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को नाले से बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छह माह पूर्व नाला बनाकर छोड़ दिया गया है। कहीं स्लैब है तो कहीं छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में करीब डेढ़ वर्ष से रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण व सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में गोपालपुर में सिप्पू राय के घर के सामने उत्तर पटरी पर बन रहे नाले पर कार्यदायी संस्था की ओर से छह माह पूर्व से नाला बनाकर छोड़ दिया गया है। उस पर कहीं स्लैब है तो कहीं छोड़ दिया गया है। इससे हर समय नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानी निवासी सिप्पू राय, आनंद जायसवाल, सुशील शुक्ला, महेंद्र कसौधन, सुनील कुमार के मुताबिक, निर्माणाधीन नाले पर रखे स्लैब पर पड़ोस के दो बच्चे खेल रहे थे। इनमें से कृष्णा (3) खेलते समय पीछे की तरफ बढ़ते हुए पानी से भरे नाले में गिर गया।
विज्ञापन
बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने अधूरे नाले को जल्द पूर्ण कर उसे स्लैब से ढकने की मांग की है।
इस संबंध में एनएचएआई के जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया गया था। उरुवा में कार्य शुरू करा दिया गया है। गोला में दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।