फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case was registered against the alleged broker on the complaint of the deputy director.

Gorakhpur News: एम्स में बेड दिलाने के नाम पर मांगे थे रुपये, CM पोर्टल पर की गई थी शिकायत- केस दर्ज

Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
सार

बीते महीने रानीडीहा निवासी कृष्णा जायसवाल अपनी पत्नी का इलाज एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में करा रहे थे। इलाज के दौरान उनकी पत्नी को अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो गईं, जिसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।

विज्ञापन
A case was registered against the alleged broker on the complaint of the deputy director.
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में बेड दिलाने के नाम पर कथित तौर पर दलाली करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक द्विवेदी की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते महीने रानीडीहा निवासी कृष्णा जायसवाल अपनी पत्नी का इलाज एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में करा रहे थे। इलाज के दौरान उनकी पत्नी को अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो गईं, जिसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल परिसर में संदीप मौर्य नामक व्यक्ति ने बेड उपलब्ध कराने के बदले कृष्णा जायसवाल से 10 हजार रुपये की मांग की। हालांकि, बेड नहीं मिलने पर कृष्णा जायसवाल ने अपनी पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स प्रशासन से की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एम्स प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed