फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man poisoning come came from Lucknow to Gorakhpur Janrath

Gorakhpur News: जनरथ बस में युवक से जहरखुरानी, गहने-नकदी ले गए बदमाश

Sun, 25 Jun 2023 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 06:38 AM IST
सार

पिपराइच के जंगल छत्रधारी नारायण नगर निवासी अनिल कुमार मिश्र का बेटा रवि कुमार पुणे से फ्लाइट से 18 जून 2023 को लखनऊ एयरपोर्ट आए थे। जिसके बाद उन्होंने आलमबाग डिपो से गोरखपुर के लिए जनरथ बस पकड़ी। बस में उनके साथ जहरखुरानी हुई

विज्ञापन
young man poisoning come came from Lucknow to Gorakhpur Janrath
जनरथ बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से गोरखपुर जनरथ से आए युवक से जहरखुरानी का मामला सामने आया है। बदमाश युवक को बेहोश कर नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। युवक के पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के जंगल छत्रधारी नारायण नगर निवासी अनिल कुमार मिश्र का बेटा रवि कुमार पुणे से फ्लाइट से 18 जून 2023 को लखनऊ एयरपोर्ट आए थे। जिसके बाद उन्होंने आलमबाग डिपो से गोरखपुर के लिए जनरथ बस पकड़ी।
विज्ञापन


बस में उनके साथ जहरखुरानी हुई, जिससे वह अचेत हो गए। जिसके बाद जहरखुरान ने युवक का सोने का ब्रेसलेट, दो सोने की चेन, दो हजार रुपये व डेबिट कार्ड आदि चोरी कर ली। बस 19 जून 2023 की सुबह गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश आने पर किसी तरह युवक ऑटो से घर पहुंचे और फिर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार को पिता ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed