फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case of molestation registered against son of former district panchayat member

Gorakhpur News: पूर्व जिपं सदस्य के बेटे पर छेड़खानी का केस दर्ज, 12वीं की छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 14 Jan 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Jan 2023 12:20 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह गुड्डू का कहना है कि मामला कुछ भी नहीं है लड़का-लड़की दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। राजनीतिक द्वेष के कारण हमारे लड़के को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
A case of molestation registered against son of former district panchayat member
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह गुड्डू के बेटे पर शुक्रवार को पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। साथ में पढ़ने वाली छात्रा ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शुक्रवार को छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा और फिर विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा की कक्षा में ही भटहट कस्बा निवासी एक छात्र भी पढ़ता है। छात्रा का आरोप है कि वह आए दिन आते जाते आगे पीछे लगकर अश्लील कमेंट्स करता है। मना करने पर गाली देता है। शुक्रवार को कॉलेज के बाहर करीब तीन बजे बुक खरीदने गई थी तो हाथ पकड़कर खींचने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर थप्पड़ मारकर छेड़खानी भी की। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह गुड्डू का कहना है कि मामला कुछ भी नहीं है लड़का-लड़की दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। राजनीतिक द्वेष के कारण हमारे लड़के को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है। बिना जांच पड़ताल किए नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed