फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case of luring and kidnapping a 13-year-old girl has come to light in the police station area.

Gorakhpur News: 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A case of luring and kidnapping a 13-year-old girl has come to light in the police station area.
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, 15 अप्रैल की रात करीब दो बजे कुशीनगर के पिपरा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी निवासी आकाश यादव किशोरी को अपने साथ ले गया। किशोरी आरोपी के कहने पर दो मंगलसूत्र, तीन पायजेब, चार बिछिया, एक झुमका और 24 हजार रुपये भी साथ ले गई। बताया गया कि आरोपी जेसीबी चालक है और दोपहिया वाहन से फरार हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित पिता के अनुसार, 14 अप्रैल की शाम 8:30 बजे बैनमवा निवासी सलमान किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed