{"_id":"64a02450395d92f3af027e34","slug":"a-case-of-eve-teasing-of-a-16-year-old-class-x-student-of-a-village-in-gulriha-area-first-on-the-way-and-then-by-entering-the-house-has-come-to-light-it-is-alleged-that-on-the-arrival-of-the-mother-he-also-threatened-to-kill-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-225861-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दसवीं की छात्रा का घर में घुसकर हाथ पकड़ा तो शोर मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दसवीं की छात्रा का घर में घुसकर हाथ पकड़ा तो शोर मचाया
विज्ञापन
आरोपी ने छात्रा की मां को दी धमकी, शिकायत की तो कर दूंगा बेटी की हत्या
गुलरिहा पुलिस छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा से पहले रास्ते और फिर उसके घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोहदे ने छात्रा की मां को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो बेटी को जान से मार देगा। छात्रा की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धमकी एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दसवीं की छात्रा है। गांव का एक युवक बेटी पर बुरी नजर रखता है। स्कूल आते-जाते समय वह रास्ते में रोककर छेड़खानी व अश्लील बातें करता है। बुधवार को छात्रा को अकेला देख शोहदा उसके घर में घुस गया और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर पहुंची छात्रा की मां ने शोहदे को पकड़ लिया।
आरोप है कि शोहदे ने धमकी दी कि अगर किसी से यह बात बताई तो स्कूल जाते समय छात्रा को जान से मार देगा। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 एवं गुलरिहा पुलिस को दी। गुलरिहा पुलिस ने लिखित तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि आरोपी ने इसके पहले भी बेटी से छेड़खानी की थी। तब आरोपी के गांव का होने की वजह से संभ्रांत लोगों और आरोपी के परिवार से शिकायत की गई थी। लोगों ने पंचायत की थी और आरोपी को समझाया भी था, लेकिन फिर से आरोपी ने छेड़खानी की।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।