{"_id":"649746f1a9800d856e06aa17","slug":"a-case-of-demolition-of-a-house-with-a-bulldozer-has-come-to-light-on-friday-night-in-dumri-of-gagaha-police-station-area-some-people-demolished-a-persons-70-years-old-ancestral-house-with-a-bulldozer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-218176-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन हड़पने के लिए पड़ोसी के मकान को बुलडोजर से किया ध्वस्त, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन हड़पने के लिए पड़ोसी के मकान को बुलडोजर से किया ध्वस्त, केस दर्ज
Sun, 25 Jun 2023 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:47 AM IST
सार
आरोप है कि पड़ोसी अटल सिंह ने 23 जून की रात 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी लेकर उनके पुश्तैनी मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरी मकान जमींदोज हो गया। घर में रखे सारे सामान भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी में शुक्रवार रात को बुलडोजर से घर गिराने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने बुलडोजर से एक व्यक्ति का 70 वर्ष पुराना पुश्तैनी मकान गिरा दिया। पीड़ित का आरोप है कि मकान गिराने वाले उनके पड़ोसी हैं और वे उसके मकान और जमीन को हड़पना चाहते हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गगहा पुलिस ने एक नामजद व 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सच्चितानंद मिश्रा की गगहा क्षेत्र के डुमरी गांव में पुश्तैनी मकान है, जबकि वर्तमान में वे गांव में ही अन्य जगह पर मकान बनवा कर रहे हैं। आरोप है कि उनके पड़ोसी अटल सिंह ने 23 जून की रात 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ जेसीबी लेकर उनके पुश्तैनी मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरी मकान जमींदोज हो गया। घर में रखे सारे सामान भी नष्ट हो गए। शनिवार सुबह को सच्चिदानंद को इस बारे में जानकारी हुई।
सच्चितानंद मिश्र व अटल सिंह का अगल बगल मकान है। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी अटल सिंह ने एसडीएम बांसगांव को सीमांकन के लिए मार्च महीने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर सात सदस्यीय टीम बनाकर सीमांकन करने का आदेश दिया था। टीम द्वारा सीमांकन किया गया, लेकिन दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। एसओ सूरज सिंह ने बताया की बलवा, आर्थिक क्षति पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है।