फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case has come to light regarding the dual identity of a person in Mangalpur village of Barhalganj police station area.

Gorakhpur News: विदेशी नागरिकता छिपाने का आरोप, जांच के आदेश

Sun, 05 Apr 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A case has come to light regarding the dual identity of a person in Mangalpur village of Barhalganj police station area.
गोरखपुर। बड़हलगंज थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव में एक व्यक्ति की दोहरी पहचान को लेकर मामला सामने आया है। गांव निवासी संत कुमार पांडेय ने एसएसपी प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने विदेशी नागरिकता छिपाकर भारत की नागरिकता हासिल कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत में दावा किया गया है कि आरेापी व्यक्ति का जन्म थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में हुआ था और उन्होंने वहीं की नागरिकता भी प्राप्त कर ली। इसके बावजूद भारत में खुद को स्थानीय निवासी दर्शाते हुए उन्होंने विभिन्न दस्तावेज तैयार करा लिए। मामले की जांच के आदेश एसएसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति का नाम ‘सेंटिगोमंज’ लिखा है। वह विदेशी पासपोर्ट के जरिये भारत और थाईलैंड के बीच आवाजाही करता है। साथ ही उनकी गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए इसकी गहन जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है, ऐसे में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर कानूनी मामला बन सकता है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर भारतीय नागरिकता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सीओ गोला दरवेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक थाना बड़हलगंज सुनील कुमार राय का कहना है कि अभी तक उनके पास मामले की कोई तहरीर नहीं पहुंची है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed