फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case has been registered against 11 people, including the village head, for molestation and assault.

Gorakhpur News: छेड़खानी की उलाहना करने और मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 11 पर मामला दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 11 people, including the village head, for molestation and assault.
गोला। थाना क्षेत्र के सिंगहा पुरषादेव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। झिमला देवी पत्नी संतोष चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील टिप्पणी की गई। विरोध करने पर उनके परिवार पर हमला किया गया। तहरीर में बताया गया कि बीते 24 दिसंबर को स्कूल से लौट रही उनकी बेटी के साथ टिप्पणी की गई, जिसके बाद उनका बेटा पवन उलाहना देने गया। इसके बाद विशाल चौहान, गोपाल, राज, गया प्रसाद और अन्य ने लाठी, डंडा व ईट से हमला किया, जिसमें परिवार के कई लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष की बिंद्रावती देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी ओर से भी हमला किया गया और मारपीट में उनके बेटे समेत परिवार के सदस्य घायल हुए। ग्राम प्रधान पन्नेलाल पर भी मारपीट कराने का आरोप है। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed