फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Skeleton found in a pond in Gorakhpur's Gida police station area, missing two months ago

UP: 40 साल पहले युवक आया था गांव, 2 माह पहले हो गया था लापता- पोखरे में मिला कंकाल; गांव में सनसनी

Thu, 02 Apr 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:30 AM IST
सार

खानिमपुर निवासी अमर सिंह के घर करीब चालीस साल पहले एक युवक भूख-प्यास से परेशान होकर आया था। उन्होंने उसे खाना खिलाया और युवक ने अपना नाम नासीर बताया। तब से वह अमर सिंह के घर रहकर घर का काम करने लगा। नासीर फरवरी माह में अचानक गायब हो गया था। उसके गुम होने की सूचना अमर सिंह ने गीडा थाना में 15 फरवरी को दी थी।

विज्ञापन
Skeleton found in a pond in Gorakhpur's Gida police station area, missing two months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में दो माह से लापता बुजुर्ग नासीर (60) का कंकाल बुधवार को गांव की पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चों ने पोखरी किनारे बेर तोड़ते समय शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, खानिमपुर निवासी अमर सिंह के घर करीब चालीस साल पहले एक युवक भूख-प्यास से परेशान होकर आया था। उन्होंने उसे खाना खिलाया और युवक ने अपना नाम नासीर बताया। तब से वह अमर सिंह के घर रहकर घर का काम करने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

नासीर फरवरी माह में अचानक गायब हो गया था। उसके गुम होने की सूचना अमर सिंह ने गीडा थाना में 15 फरवरी को दी थी। शव मिलने वाली पोखरी उनके घर के पीछे स्थित है और चारों ओर झाड़-झंखाड़ से घिरी हुई है। घटना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी पिपरोली संतोष सिंह और गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपने फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की।

स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और कह रहे हैं कि गांव में लंबे समय से इस तरह की घटना नहीं हुई थी। सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक के साथ किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed