{"_id":"6868e51c499f71b3ff034a2b","slug":"a-car-overturned-in-gorakhpur-s-ppganj-police-station-area-went-out-of-control-and-fell-into-a-pond-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"और तालाब में तैरने लगी कार: गोरखपुर में देर रात अनियंत्रित हुई गाड़ी...तैर रही थी- निर्भय ने बचाई 3 जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और तालाब में तैरने लगी कार: गोरखपुर में देर रात अनियंत्रित हुई गाड़ी...तैर रही थी- निर्भय ने बचाई 3 जिंदगियां
Sat, 05 Jul 2025 02:11 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:11 PM IST
सार
इसके बाद निर्भय ने तालाब में जाकर दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। निर्भय ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एक युवती के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
तालाब में गिरी कार किनारे आ गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा में शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी और पलटकर तैरने लगी। कार में सवार चालक अंकित कुमार (20) और दो युवतियों सहित तीन लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार में पानी भरने लगा।
विज्ञापन
घटना के समय आसपास के लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन पास में ही घर के बाहर सो रहे निर्भय सिंह उर्फ गोलू (20) ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला। इसके बाद निर्भय ने तालाब में जाकर दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भय ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एक युवती के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित किया। अस्पताल में उपचार के बाद मौके पर सभी लोग स्वस्थ पाए गए। क्षेत्र में निर्भय सिंह की बहादुरी की चर्चा जोरों पर है।
नगर पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय से लेकर चाय की दुकानों तक निर्भर सिंह की बहादुरी की तारीफ लोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके साहस ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग गोरखपुर जिले के निवासी हैं और रंगमंच कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
शनिवार को सिद्धार्थनगर में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद वे वहा जन्मदिन के कार्यक्रम में मिली तिघरा की एक युवती को उसके घर छोड़ लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गई। मामले में थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मदद के लिए तुरंत पुलिस बल भेजा गया था।