Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A businessman was duped in the name of providing a house for Rs 2 crore, case filed

Gorakhpur News: दो करोड़ में मकान दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी, केस

Fri, 21 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped in the name of providing a house for Rs 2 crore, case filed
- रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने बंदूक के बल पर धमकाया, लखनऊ के व्यापारी से हुई ठगी
विज्ञापन

- गोरखपुर में पीड़ित को आरोपियों ने बुलाया, एक ऑफिस में धमकाकर भागे

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ के गोमतीनगर पटेलपुरम निवासी व्यापारी हिरण्यगर्भ द्विवेदी से दो करोड़ रुपये की ठगी हो गई। आरोपियों ने मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी की और गोरखपुर में रेलवे स्टेशन पर बुलाकर व्यापारी को बंदूक के बल पर धमकाया। कैंट पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर नई दिल्ली के बसंतकुंज निवासी संतोष शर्मा, उसके बेटे भरत भारद्वाज समेत चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से कुशीनगर के पटहेरवा अमवा श्रीदुबे निवासी हिरण्यगर्भ द्विवेदी लखनऊ के पटेलपुरम में रहते हैं। हिरण्यगर्भ द्विवेदी ने बताया कि वह हाइसेन मार्केटिंग लिमिटेड के निदेशक हैं, जिसकी शाखाएं लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में संचालित होती हैं। वर्ष 2020 में कंपनी विस्तार के लिए नया कार्यालय खरीदने की योजना के दौरान उनकी मुलाकात दिल्ली के बसंतकुंज निवासी भरत भारद्वाज से हुई थी।
विज्ञापन

भरत ने गोमतीनगर स्थित वी-6/42, विनीत खंड का दो मंजिला मकान दिखाकर दो करोड़ में बेचने का प्रस्ताव दिया। उसने अपने पिता संतोष शर्मा के नाम एनसीएटी से खरीदे गए मकान के दस्तावेज भी दिखाए। भरोसा होने पर द्विवेदी ने एक करोड़, 38 लाख, 11 हजार रुपये आरटीजीएस से, 5 लाख नकद, 20 लाख रुपये नोएडा स्थित दीवान एंड संस कंपनी के माध्यम से तथा शेष 36.89 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में देकर कुल दो करोड़ रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा समय बीतने के बाद भी बैनामा नहीं होने पर जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि जिस मकान को बेचने की बात कही गई थी, वह वास्तव में किसी और व्यक्ति के नाम दर्ज है। इसका पर्दाफाश होने पर 17 सितंबर को आरोपियों ने उन्हें गोरखपुर कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मधु टूरिज्म ऑफिस में बुलाया। आरोप है कि भरत और उसके पिता संतोष और तीन-चार अज्ञात लोगों ने रुपये वापस मांगने पर उनकी कनपटी पर बंदूक रखकर धमकाया। कहा कि रुपये भूल जाओ, कोई बैनामा नहीं होगा। डर के माहौल में किसी तरह वहां से निकले कैंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।



कोट
कैंट पुलिस ने ठगी, धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी की धाराओं में भरत भारद्वाज, उसके पिता संतोष शर्मा और तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed