फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A bullion trader was stabbed to death after asking for the repayment of a loan.

Gorakhpur News: उधार की रकम मांगने पर सराफा व्यापारी की चाकू से गोदकर की गई थी हत्या

Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A bullion trader was stabbed to death after asking for the repayment of a loan.
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र में राप्ती नदी से मिले सराफा व्यापारी रामलाल वर्मा (70) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक किशोर भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मलांव निवासी मुख्य आरोपी प्रिंस पांडेय ने उधार दिए गए एक लाख रुपये वापस मांगने से परेशान होकर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक, लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट, 6,595 रुपये नकद, मृतक का पैन और आधार कार्ड बरामद किया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हत्या की पुष्टि हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें गर्दन के बाईं ओर चाकू के छह गंभीर वार के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से बांसगांव क्षेत्र के धस्का भटास निवासी रामलाल वर्मा की कटरा मलांव में सोने-चांदी की दुकान है। बुधवार सुबह वह रोज की तरह दुकान के लिए निकले थे। कौड़ीराम से ऑटो से कसिहार ऑटो स्टैंड पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद प्रिंस पांडेय ने उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उसका ममेरा भाई अंशु दुबे, निवासी बुधनापार (सिकरीगंज) भी बाइक पर बैठ गया।

दोनों आरोपी रामलाल को मंदिर दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बंधे के पास स्थित मंदिर ले गए। वहां अंशु ने पीछे से उनका हाथ पकड़ लिया, जबकि प्रिंस ने गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घसीटकर नदी किनारे पहुंचाया और राप्ती में फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार, इस साजिश में रूदाइन (मझगांव) निवासी एक 15 वर्षीय किशोर और प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दिव्यांश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed