फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A bullion dealer melted mortgaged jewellery, and an FIR was lodged following a court order.

Gorakhpur News: बंधक रखे गहनों को सराफा व्यवसायी ने गलाया, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A bullion dealer melted mortgaged jewellery, and an FIR was lodged following a court order.
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हुमायुंपुर उत्तरी स्थित रमेश ज्वेलर्स में बंधक रखे गए गहनों को बिना किसी सूचना के गला देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी अभिमन्यु गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर दक्षिणी मोहल्ला निवासी सरस्वती श्रीवास्तव ने बताया कि उनके छोटे भाई अमित श्रीवास्तव को रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसी कारण 24 सितंबर 2023 और 18 अक्तूबर 2023 को वह अपने भाई के साथ रमेश ज्वेलर्स की दुकान पर गई थीं। वहां अमित श्रीवास्तव ने 1.6 ग्राम सोने के कान के टॉप्स और 2.5 ग्राम सोने की मांग टीका कुल छह हजार रुपये में बंधक रखा था। इसके बदले दुकानदार अभिमन्यु गुप्ता ने रसीद भी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 26 जून 2024 को उनके भाई अमित श्रीवास्तव का निधन हो गया। इस कारण समय पर रकम जमा कर बंधक रखे गए गहने वापस नहीं ले सकीं। बाद में जब आर्थिक स्थिति ठीक हुई तो 28 अगस्त 2025 को सरस्वती श्रीवास्तव अपने परिचितों ऊषा श्रीवास्तव और नवनीत के साथ गहने छुड़ाने दुकान पहुंचीं। आरोप है कि दुकानदार अभिमन्यु गुप्ता ने रसीद देखने के बाद बताया कि काफी समय बीत जाने के कारण दोनों गहने गला दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने जब बिना सूचना गहने गलाने पर आपत्ति जताई तो दुकानदार ने दुकान का नियम बताते हुए जिम्मेदारी से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि सवाल करने पर दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान-माल की धमकी देते हुए भगा दिया।
घटना की सूचना पर पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद भी दुकानदार टालमटोल करता रहा और आखिर में गहने लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।


थानाप्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रमेश ज्वेलर्स के मालिक अभिमन्यु गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed