फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A brawl erupted over dancing to a DJ at the Blaze-2025 event at Gorakhpur Medical College news in hindi

बीआरडी : डीजे पर डांस को लेकर जूनियर डॉक्टरों में चले लात-घूंसे, एक 'धक्के' ने बढ़ा दिया विवाद-जानिए कैसे

Tue, 16 Dec 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 12:06 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्लेज-2025 का आयोजन था। देर रात अलग-अलग विभागों के जूनियर डॉक्टर डांस करने लगे। देर रात करीब तीन बजे डांस के दौरान किसी डॉक्टर को धक्का लग गया। तभी मेडिसिन और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के बीच नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
A brawl erupted over dancing to a DJ at the Blaze-2025 event at Gorakhpur Medical College news in hindi
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्लेज-2025 में डीजे पर डांस को लेकर जूनियर डॉक्टरों में मारपीट हो गई। मेडिसिन और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। घायल जूनियर डॉक्टरों को उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह एक पक्ष ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम ब्लेज-2025 का आयोजन था। देर रात अलग-अलग विभागों के जूनियर डॉक्टर डांस करने लगे। देर रात करीब तीन बजे डांस के दौरान किसी डॉक्टर को धक्का लग गया। तभी मेडिसिन और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के बीच नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों से जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ते देख किसी ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को अलग किया और मामले को शांत कराया। मारपीट में दो जूनियर डॉक्टरों को चोट लग गई थीं, जिनका मेडिकल कॉलेज में ही उपचार कराया गया। दोनों अभी स्वस्थ हैं। इसके बाद पार्टी बंद हो गई और सभी चले गए।


सोमवार सुबह एक पक्ष ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कॉलेज परिसर में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह अनुशासनहीनता है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed