फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A booth-level conference will be held at the Yogiraj Baba Gambhirnath Auditorium on July 22, starting at 10 AM.

Gorakhpur News: बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद कर चुनावी प्रबंधन के तरीके समझाएंगे सीएम योगी

Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A booth-level conference will be held at the Yogiraj Baba Gambhirnath Auditorium on July 22, starting at 10 AM.
- 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा बूथ सम्मेलन
विज्ञापन

- 892 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे, 30 से संवाद कर सकते हैं मुख्यमंत्री


गोरखपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा बूथ प्रबंधन की तैयारी परखने जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 22 जुलाई को एक साथ आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें चुनावी प्रबंधन के तरीके समझाएंगे।
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 892 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें गोरखपुर शहर से 436 और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 456 बूथ अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री दोनों विधानसभा क्षेत्रों से 15-15 बूथ अध्यक्षों से संवाद कर सकते हैं। इस दौरान बूथ के गठन से लेकर अब तक की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ विधानसभा चुनाव तक बूथ स्तर की तैयारियों की कार्ययोजना भी बताई जाएगी। खासकर, जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके त्वरित जानकारी साझा करने और फीडबैक लेने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा। बूथ अध्यक्षाें से परिचय के बाद कुछ अध्यक्षों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, सांसद रवि किशन शुक्ला, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed