{"_id":"65f75902e525893bba0af6b8","slug":"a-attendant-will-accompany-the-patient-in-the-emergency-ward-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-500461-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी: इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ एक तीमारदार का बनेगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी: इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ एक तीमारदार का बनेगा पास
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी में मरीज माफियाओं को रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। नए नियम के अनुसार मरीज के साथ सिर्फ उसके एक तीमारदार का पास बनाया जाएगा। इस पास पर ही उसकी वार्ड में इंट्री होगी। यह व्यवस्था वार्डों में भी लागू कर दी गई है। इससे भीड़ रोकने में भी मदद मिलेगी।
ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी में आए मरीज के साथ कई लोग रहते हैं। इस वजह से पूरी गैलरी व वार्ड तीमारदारों से भरे रहते हैं। इससे इलाज में कठिनाई आती है। भीड़ का फायदा उठाकर मरीज माफिया भी वहां आसानी से घुसकर मरीजों को बहला फुसलाकर ले जाते हैं। इसके अलावा भीड़ के चलते डाक्टर व कर्मचारियों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि एक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मरीज की मदद के लिए अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। तीमारदार जब बाहर जाएगा, तो उसी पास पर दूसरा तीमारदार अंदर प्रवेश कर सकेगा।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि इस नई व्यवस्था से वार्ड के अंदर भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी। इससे मरीज के इलाज व निगरानी में भी मुश्किल नहीं आएगी।