फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A 538-page chargesheet has been filed against a fake inspector selling the dream of a government job.

Gorakhpur News: फर्जी इंस्पेक्टर के खिलाफ, 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 82 अभ्यर्थी बनेंगे सरकारी गवाह

Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A 538-page chargesheet has been filed against a fake inspector selling the dream of a government job.
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी पहनकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले बेलघाट के लखवापाकड़ निवासी दिग्विजयनाथ के खिलाफ सिकरीगंज पुलिस ने न्यायालय में 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर बेरोजगार युवकों से सरकारी विभागों में नियुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप तय किया है। पीडि़त सभी 82 अभ्यर्थी गवाह बनेंगे।
विज्ञापन

चार्जशीट में पीड़ितों के बयान, बरामद दस्तावेज, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य प्रमाण शामिल किए गए हैं।जांच के दौरान सामने आया कि दिग्विजयनाथ खुद को आईजी कार्मिक का पीआरओ बताकर युवाओं का भरोसा जीतता था। इसके बाद पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों में नियुक्ति कराने का दावा कर उनसे रकम वसूलता था। पुलिस को उसके कब्जे से 82 अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेज मिले, जिनमें सत्यापन फॉर्म, चिकित्सीय प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य कागजात शामिल थे।
विज्ञापन

दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान ठगी के शिकार युवकों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धनराशि ली थी। पीड़ितों के बयान दर्ज कर उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया गया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी विभिन्न जिलों के युवाओं को निशाना बनाकर लंबे समय से यह गतिविधि चला रहा था। सिकरीगंज पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर कार से घूम रहा था। पूछताछ में वह अपने पद और तैनाती के संबंध में कोई प्रमाण नहीं दे सका। इसके बाद की जांच में सच्चाई सामने आती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ठगी के शिकार लोगों में गोरखपुर के अलावा गाजीपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, जालौन, अमेठी, महाराजगंज और संतकबीरनगर समेत कई जिलों के युवक शामिल हैं। सभी उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को संकलित कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया है।


इस संबंध में एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विवेचना पूरी कर 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। बरामद दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed