{"_id":"655dbb2735c1ea0f5a0e5d8e","slug":"989-seats-left-in-chair-car-class-of-chhapra-new-delhi-special-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: छपरा-नई दिल्ली स्पेशल के चेयरकार श्रेणी में बची हैं 989 सीटें, जल्दी करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: छपरा-नई दिल्ली स्पेशल के चेयरकार श्रेणी में बची हैं 989 सीटें, जल्दी करें बुकिंग
Wed, 22 Nov 2023 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:56 PM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम तक कई विशेष गाड़ियों में आरक्षित श्रेणी में सीटें रिक्त थीं। यात्री अपनी सुविधानुसार सीट आरक्षित कर यात्रा की योजना बनाएं तो उन्हें भीड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली व छठ पूजा के बाद दिल्ली-मुंबई लौटने वाले यात्रियों को विशेष ट्रेनों में अभी भी आसानी से सीट मिल सकती है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम तक कई विशेष गाड़ियों में आरक्षित श्रेणी में सीटें रिक्त थीं। यात्री अपनी सुविधानुसार सीट आरक्षित कर यात्रा की योजना बनाएं तो उन्हें भीड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम 4 बजे ये थी ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति...
- गोरखपुर से 29 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 1173 बर्थ उपलब्ध थी।
- गोरखपुर से 28 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05069 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 54 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 393 बर्थ एवं द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 137 सीट उपलब्ध थी।
- गोमती नगर से 23 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05071 गोमती नगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 127 बर्थ उपलब्ध थी।
- गोमती नगर से 30 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05071 गोमती नगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 69 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 444 बर्थ, शयनयान श्रेणी में 68 बर्थ एवं द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 259 सीट उपलब्ध थी।
- छपरा से 25 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05159 छपरा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी के चेयरकार में 989 सीट उपलब्ध थी।
- गोरखपुर से 24 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05082 गोरखपुर-कामाख्या विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 225 सीट उपलब्ध थी।
- गोमती नगर से 23 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05068 गोमती नगर-मालतीपाटपुर (निकट पुरी) विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 106 सीट उपलब्ध थी।
- गोमती नगर से 30 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05068 गोमती नगर-मालतीपाटपुर (निकट पुरी) विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 03 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 114 बर्थ, शयनयान श्रेणी में 365 बर्थ एवं द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 158 सीट उपलब्ध थी।
- गोमती नगर से 30 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05080 गोमती नगर-हावड़ा विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 502 सीट उपलब्ध थी।
- छपरा से 24 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05315 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 506 सीट उपलब्ध थी।
- छपरा से 28 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05315 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 951 सीट उपलब्ध थी।
- बनारस से 28 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 05089 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 804 बर्थ उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन