फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   96 person get medical facility with health rath

अमर उजाला फाउंडेशन : हेल्थ रथ में 96 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवा

Sat, 28 Dec 2019 08:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
96 person get medical facility with  health rath
अमर उजाला फांउडेशन द्वारा आयोजित रामलीला मैदान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच करते डाक्टर एस?
अमर उजाला फाउंडेशन : हेल्थ रथ में 96 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवा
विज्ञापन

गोरखपुर। शहरवासियों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ शनिवार को जंगल तुलसीराम पश्चिमी 26वीं वाहिनी पीएसी के पास स्थित रामलीला मैदान पहुुंचा। यहां कालिंदी अस्पताल बुद्ध विहार के डॉक्टर और फार्मासिस्टों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाएं निशुल्क बांटीं।
सर्द हवाओं के बावजूद अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे जंगल तुलसीराम पश्चिमी के रामलीला मैदान पहुंचा। यहां स्थानीय पार्षद अभिमन्यु मौर्या अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे। थोड़ी ही देर में कालिंदी हॉस्पिटल के डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. संतोष मिश्र, डॉ. शुभम श्रीवास्तव और डॉ. रूपम श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट बेबी उपाध्याय, खुशबू यादव, कुलदीप सिंह और ध्रुव निषाद की टीम पहुंची। लोगों की भीड़ को देखते हुए मैदान में जांच और दवा वितरण का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन

बिछिया कैंप के निवासी जगतपाल स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले पहले व्यक्ति थे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपम श्रीवास्तव ने मरीजों का परीक्षण किया। कैंप में आने वाले मरीजों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जांच भी निशुल्क की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप समाप्त होने तक 96 लोगों को परामर्श और दवाएं बांटी गईं। हेल्थ रथ की व्यवस्था में पार्षद अभिमन्यु मौर्या उनके सहयोगी अनिल यादव, चंद्रभान प्रजापति पूर्व पार्षद, सुरेश कुमार गौतम, बसंत यादव, क्रांति भारती, राजाराम भारती, गौतम मौर्या और गुनागर ने सहयोग दिया।

अमर उजाला फाउंडेशन लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराने की बेहतरीन समाज सेवा कर रहा है। कालिंदी हॉस्पिटल बुद्ध विहार अमर उजाला फाउंडेशन को इस पुनीत कार्य में हमेशा सहयोग देगा। - डॉ. एसके श्रीवास्तव, कालिंदी हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed