फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   94 women rescued from human traffickers in Nepal

नेपाल में 94 महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया, ये हैं साल 2020 के आंकड़े

Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
94 women rescued from human traffickers in Nepal
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल के विभिन्न जिलों में मानव तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। 16 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर भारत समेत कई खाड़ी देशों में भेजा जाता है।

विज्ञापन


अगस्त 2020 से 8 फरवरी तक बेलहिया पुलिस ने 94 महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया है। बीते सोमवार को भी मुस्तांग जिले की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को बेलहिया पुलिस ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने से रोका था।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के बाद उसे माइती संस्था के हवाले कर दिया। एक अन्य मामले में मानव तस्करी का 10 अगस्त को शिकार हुई युवती को छहरा गांव पालिका 6 जिला पाल्पा को राजधानी दिल्ली से एक समाज सेवी संस्था ने बचाया और उसे बेलहिया (नेपाल) पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपनदेही के एसपी प्रवीण पोखरेल ने बताया कि पिछले छह माह में 94 महिलाओं को मानव तस्करों से बचाया गया है। दो दिन पूर्व भी एक मामला पकड़ में आया है।

इन जिलों में फैला है मानव तस्करों का जाल
बेलहिया पुलिस के मुताबिक पिछले छह माह में मानव तस्करी की बरामदगी पर नजर डाली जाए तो अधिकतर मामले रुपनदेही, नवलपरासी, पाल्पा, बारा, बागलुंग, रुकुम, नुअआकोट, सुर्खेत, मोरंग, काठमांडू, श्यांजा, सल्यान, गोरखा, धाधींग, सिंधुपाल चौक, कास्की, तनहू, चितवन, रामझापा, सुनसरी, रोल्पा, कंचनपुर व गुल्मी जिले से जुड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed