{"_id":"658894a95e691b2de100a91a","slug":"90-players-participated-in-open-table-tennis-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-410797-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
Mon, 25 Dec 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। इसका आयोजन टेबल टेनिस प्लेयर्स अकादमी में किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 90 से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दवा व्यापार मंडल के महामंत्री आलोक चौरसिया ने किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह और गोरखपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रविकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव विनीत चौरसिया ने बताया कि समापन और पुरस्कार वितरण 25 दिसंबर को किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष सलिल दत्त त्रिपाठी, अमित यादव मौजूद रहे।