गोरखपुर: एमएमएमयूटी का 8वां दीक्षांत आज, 19 टॉपर्स को कुलाधिपति देंगी मेडल
दीक्षांत में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से कुल 42 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। इनमें एक कुलाधिपति पदक (ओवरआल बीटेक टॉपर), 19 कुलपति पदक (सभी विभागों के टॉपर), 22 प्रायोजित स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र संदीप बीटेक के ओवरआल टॉपर बने हैं।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इसे लेकर सोमवार की देर रात सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजेश राय होंगे। राजेश राय 1992 बैच के पुरातन छात्र हैं। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे।
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 11 छात्रों और 11 छात्राओं को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें 19 छात्र-छात्राएं अपने विभागों के टॉपर हैं। तीन को प्रायोजित पदक प्रदान किया जाएगा। स्नातक और परास्नातक के 1119 छात्र और 400 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें शामिल हैं। कुल 29 शोधार्थियों को शोध उपाधि दी जाएगी।
दीक्षांत में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से कुल 42 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। इनमें एक कुलाधिपति पदक (ओवरआल बीटेक टॉपर), 19 कुलपति पदक (सभी विभागों के टॉपर), 22 प्रायोजित स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र संदीप बीटेक के ओवरआल टॉपर बने हैं। संदीप को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक मिलेंगे। सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा वैष्णवी सिंह बीटेक में ओवरआल गर्ल्स टॉपर बनी हैं।
मंच से कुलाधिपति देंगी जल संरक्षण का संदेश
कुलाधिपति मंच से जल संरक्षण का संदेश देंगी। मंच पर मिट्टी का घड़ा रखा जाएगा। उसमें जल भरकर वह संदेश देंगी। विवि के गोद लिए पांच गांवों के कुल 30 बच्चों को भी कुलाधिपति उपहार देंगी। क्षय रोग से ग्रसित 15 बच्चे भी दीक्षांत के गवाह बनेंगे। चार आंगनबाड़ी केंद्रों को भी कुलाधिपति की ओर से किट प्रदान किया जाएगा।
बहुउद्देश्यीय भवन में हुआ रिहर्सल
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने देर रात तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन स्थल बहुउद्देश्यीय भवन मे दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। शोभा यात्रा कैसे प्रवेश करेगी, सीटिंग प्लान, डिग्री व उपाधि बांटने आदि का रिहर्सल किया गया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी कुलाधिपति के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इन छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक
बीटेक सिविल संदीप
बीटेक कम्प्यूटर साइंस प्रखर सक्सेना
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स देवांश गुप्ता
बीटेक इलेक्ट्रिकल आदित्य कुमार सिंह
बीटेक मैकेनिकल रिषिकेश गुप्ता
बीटेक केमिकल परम अग्रहरि
बीटेक आईटी एकांश सक्सेना
एमटेक सीएस संजय कुमार गुप्ता
एमटेक इलेक्ट्रिकल आशीष दूबे
एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स बिन्नू यादव
एमटेक सिविल प्रिया वर्मा
एमटेक मैकेनिकल जिज्ञासा सिंह
एमटेक आईटी ज्योति मौर्या
बीबीए रिशिका श्रीवास्तव
एमबीए धीरज मोदनवाल
एमसीए इशिका जसवानी
एमएससी भौतिकी कुमारी अंबिका
एमएससी गणित खुशबू वर्मा
एमएससी केमिस्ट्री रजत सिंहल
बीटेक गर्ल्स टॉपर वैष्णवी सिंह
बीटेक सीएस गर्ल्स गुरलीन कौर
बीटेक मैके. गर्ल्स गुलप्सा