फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   89 thousand rupees embezzled from housing finance

Gorakhpur News: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के 89 हजार रुपये हड़पे, मैनेजर पर केस

Sun, 25 Feb 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
89 thousand rupees embezzled from housing finance
शाहपुर थाने में दर्ज किया गया मामला, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर पर 89 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने एसएसपी से शिकायत की तो शुक्रवार को शाहपुर पुलिस कलेक्शन मैनेजर आकाश पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के असुरन मेडिकल रोड स्थित महिंद्रा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की शाखा है। शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश कुमार शाही ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके शाखा में देवरिया जनपद के वार्ड नंबर 2 निवासी आकाश पाठक कस्टमर कलेक्शन मैनेजर हैं। उनका काम कस्टमर से किस्त लेकर रसीद देना और धनराशि को कंपनी में जमा कराना था। लेकिन, उन्होंने ग्राहकों से धनराशि लेने के बाद कंपनी में जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

कुछ कस्टमरों की शिकायत पर जांच कराई गई तो 89 हजार 100 रुपये का हिसाब नहीं दिया गया। आरोप है कि रुपये जमा कराने के लिए कहा गया तो अभद्र व्यवहार करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। दिसंबर 2023 से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed