फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   87 students of MMMUT got campus placement

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 87 छात्र-छात्राओं को मिली नाैकरीद

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
87 students of MMMUT got campus placement
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 87 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। इन छात्रों को तीन से नौ लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। वर्तमान सत्र में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 700 पहुंच गई है। एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि ‘टीसीएस’ में कुल 33 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इन्हें तीन से नौ लाख तक का पैकेज मिला है। आदित्य बिड़ला ग्रुप में 17, एनपीसीएल (नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) में 12 छात्रों को सात लाख, एलएंडटी में तीन को 6.8 लाख रुपये का पैकेज मिला है। इसके अलावा सात अन्य कंपनियों में भी प्लेसमेंट मिला है। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed