फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   82 year old convicted prisoner will be released from jail

Gorakhpur News: जेल से रिहा होगा 82 साल का सजायाफ्ता कैदी

Fri, 21 Jun 2024 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
82 year old convicted prisoner will be released from jail
जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी 82 वर्षीय केदार यादव अब आजाद होगा। अच्छे आचरण और बुजुर्ग होने की वजह से शासन ने उसकी दया याचिका को संज्ञान में लेते हुए सजा माफ करने का निर्णय लिया। इसके बाद कैदी को छोड़ने के लिए गोरखपुर के डीएम के पास शासनादेश भेजा गया है। परिजनों द्वारा दो जमानतदार पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कैदी को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित पुरैना गांव निवासी केदार यादव को वर्ष 1988 में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में गोरखपुर कोर्ट ने 16 मार्च 1991 को पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद सजा के खिलाफ केदार यादव ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने 19 सितंबर 2019 को सजा को बरकरार रखने का फैसला दिया।
विज्ञापन

केदार यादव ने जेल में अपनी चार साल सजा पूरी कर ली है। उसकी एक साल सजा और बाकी है, जिसे शासन द्वारा माफ किया गया है। शासनादेश में लिखा है कि केदार पर कोई केस न हो तो उसे दो जमानतदार और उतनी ही धनराशि का एक मुचलका प्रस्तुत करने पर कारागार से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी केदार यादव की सजा माफ करने की दया याचिका शासन से स्वीकार कर ली है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी कर उसे जेल से मुक्त कर दिया जाएगा।
- दिलीप कुमार पांडेय,
जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed