फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   80 thousand rupees were stolen from a woman's bag in Ghantaghar

Gorakhpur News: घंटाघर में महिला के बैग से 80 हजार उड़ाया

Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were stolen from a woman's bag in Ghantaghar
- सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने दो महिलाएं घटना को दे रहीं अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजघाट इलाके के घंटाघर में बुर्का में पीछे लगे उचक्कों ने महिला के पर्स से 80 हजार रुपये निकाल लिए। घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें बुर्का में दो लोग पर्स से चोरी करते हुए दिख रहे हैं। उनका हाव भाव पुरुष की तरह दिख रहा है। घटना रविवार की है। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न तीन बजे बसंतपुर के लक्की रोड स्थित सिन्हा गली होते हुए स्थानीय निवासी मनीषा सोनी एक अन्य महिला संग पास के एटीएम से 80 हजार रुपये निकाली और पर्स में रखकर पैदल ही जा रहीं थीं। घर पहुंची तो बैग से रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो महिला के पीछे दो बुर्काधारी पैदल आ रहे हैं। इनमें से एक बैग से रुपये निकालते दिख रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि बुर्का में दोनों महिलाएं थीं या पुरुष। बता दें कि दिवाली, धनतेरस व करवा चौथ को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल इस समय बाजारों में टप्पेबाजी, चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। पिछले साल कुछ महिलाओं के गैंग ने शादियों में मैरिज हाउस में घुसकर जेवर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।
---
दो साल पहले बुर्काधारी ने कार में लगाई थी आग

दो साल पूर्व कैंट के बेतियाहाता इलाके में दिवाली के दिन एक बुर्काधारी महिला ने कार में आग लगा दी थी। जिसका वीडियो सामने आया था। लेकिन अभी तक पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई। उसे भी पुरुष होने का अंदेशा उस समय जताया गया था।

---
कोट...
महिला के बैग से रुपये गायब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाजारों में पुलिस को सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed