{"_id":"64e04a27b2e98a7a520022a6","slug":"8-arrested-for-cheating-gang-by-opening-fake-call-center-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी
Sat, 19 Aug 2023 10:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:22 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने मीडिया को बताया कि कॉल सेंटर का दिसंबर 2022 में बेतियाहाता में किराए के कमरे में दफ्तर खोला गया था। अंग्रेजी जानने वाले युवाओं को नौकरी दी गई थी, लेकिन नौकरी करने वाले पूरे धंधे से अंजान थे।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम) के वरिष्ठ नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट की गति को कम बताते हुए कॉल करते थे और यूके की प्रतिष्ठित कंपनी बीटी ओपनरीच से चेक कराने के बहाने जालसाजी करते थे। यह गिरोह अब तक तीन करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने मीडिया को बताया कि कॉल सेंटर का दिसंबर 2022 में बेतियाहाता में किराए के कमरे में दफ्तर खोला गया था। अंग्रेजी जानने वाले युवाओं को नौकरी दी गई थी, लेकिन नौकरी करने वाले पूरे धंधे से अंजान थे।'
इसे भी पढ़ें: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप
विज्ञापन
उन्हें लगता था कि वह कॉल सेंटर में काम कर रहे हैं। किसी को शक न हो इसलिए कंपनी में दो डायरेक्टर, मैनेजर, एचआर, सुपरवाइजर नियुक्त किए थे। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार दो आरोपी लंदन में बताए जा रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा।