{"_id":"661309f2253cf852ad009c9c","slug":"76-participants-achieved-color-belt-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-519511-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 76 प्रतिभागियों ने हासिल किया कलर बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 76 प्रतिभागियों ने हासिल किया कलर बेल्ट
विज्ञापन
गोरखपुर। योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति प्रशिक्षुओं की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा रविवार को हुई। इसमें मार्शल आर्ट योद्धाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रशिक्षुओं ने कलर बेल्ट हासिल कर अगले पायदान पर कदम रखा। बशारतपुर स्थित योद्धा क्लब में आयोजित ग्रेडिंग परीक्षा में महानगर के नौ योद्धा क्लबों के 110 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 76 सफल रहे।
तीन घंटे की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में एक घंटा प्रैक्टिकल, एक घंटे फाइट तथा एक घंटे लिखित परीक्षा हुई। इसमें फिजिकल टेस्ट में किक, पंच, थ्रोइंग, स्पायरिंग, काता, फाइटिंग, बैलेंस का गहन परीक्षण ब्लैक बेल्ट चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, अनुराग कुमार गौड़ एवं विशाल सिंह ने किया। इसके बाद बेल्टवार प्रश्नोत्तर आधारित लिखित परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर 76 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए। मुख्य अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने ब्राउन, पर्पल, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज और येलो बेल्ट प्रदान किया। आभार ज्ञापन 68 वर्षीय ब्लैक बेल्ट प्राप्त जागृति वर्मा ने किया। इस दौरान श्याम किशुन, भारत माजावर, सृजन श्रीवास्तव, अनामिका आनंद, सत्यम पांडेय, श्वेता, आंचल गुप्ता, दीप मित्रम, संजय पासवान तथा साहेब राम आदि मौजूद रहे।