फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   76 lakh share from 80 deserters in the name of foreign departure

80 बेरोजगारों से 76 लाख की ठगी: जालसाजों ने रुस और इराक में JOB दिलाने का दिया झांसा, झांसे में आ गए बेरोजगार

Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
सार

आरोप है कि रुपये भेजने के बावजूद उन्हें विदेश भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की। तय समय समाप्त होने पर पीड़ित जब आरोपी के कार्यालय पहुंचा तो वहां पहले से देवरिया, पडरौना, कुशीनगर और महाराजगंज के करीब 80 बेरोजगार खड़े मिले। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने उनसे भी लाखों रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
76 lakh share from 80 deserters in the name of foreign departure
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

चिलुआताल थानाक्षेत्र में जालसाजों ने 80 बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 76 लाख रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर ठगी के शिकार पीड़ितों ने एसएसपी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


देवरिया के तरकुलवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि तीन माह पहले उन्होंने विदेश जाने के लिए जगतबेला स्थित एक कंपनी के संचालक, मालिक से मुलाकात की थी। संचालक ने रुस और इराक में पेंटिंग, पॉलीस, कारपेंटर, हेल्पर में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आए सुनील ने उसके बताए खाते में 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

आरोप है कि रुपये भेजने के बावजूद उन्हें विदेश भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की। तय समय समाप्त होने पर पीड़ित जब आरोपी के कार्यालय पहुंचा तो वहां पहले से देवरिया, पडरौना, कुशीनगर और महाराजगंज के करीब 80 बेरोजगार खड़े मिले। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने उनसे भी लाखों रुपये हड़प लिए।

इसके बाद कार्यालय बंद कर भाग निकले। ठगी के शिकार पीड़ितों ने 19 जनवरी को चिलुआताल थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह को दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जालसाजों ने चार बैंक खातों में मंगाए रुपये
पीड़ितों ने बताया कि रुपये बैंक खातों में भेजने के लिए ठगों ने पूरी साजिश की थी। उन्होंने विभिन्न नामों व खातों का इस्तेमाल किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये हुए ठगी के शिकार
उमेश कुमार शर्मा, जय प्रकाश, सुनील कुमार शर्मा, बृजेश कुमार, मुंद्रिका, अमरजीत यादव, तारकेश्वर, दुर्गेश कुमार, हरिशचंद्र, रामअवतार, सत्यम, अभिनाष, पवन निषाद, राजू निषाद, अनिल कुमार, प्रवीण, नंदलाल शर्मा, संतोश प्रसाद, नागेंद्र राम, अविनाश चौरसिया आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed