फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   7174 severely malnourished children identified in the district: Hemant Singh

जिले में चिह्नित किए 7174 अति कुपोषित बच्चे: हेमंत सिंह

Thu, 15 Jun 2023 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
7174 severely malnourished children identified in the district: Hemant Singh
गोरखपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि मई तक 7174 अति कुपोषित बच्चे जिले में चिन्हित किये गए हैं। जून में शुरू हुए ''एक कदम सुपोषण की ओर'' अभियान के तहत 627 से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। इन बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सुपोषण की खुराक दी है। साथ ही विभाग की तरफ से खानपान संबंधी सलाह भी दी गई। अभिभावकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि छह माह तक बच्चे को सिर्फ स्तनपान करवाना है। छह माह से दो वर्ष की उम्र तक स्तनपान के साथ साथ पूरक आहार भी देना है। पूरक आहार में घरेलू आहार जैसे अनाज, दाल, दलिया, फल आदि ही देना है। विभाग की ओर से कुपोषित बच्चों को दो किलो चने की दाल, दो किलो दलिया और आधा किलो रिफाइन देने का प्रावधान है। बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 58.52 फीसदी से अधिक बच्चों के पोषण स्तर का आंकलन कर पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत किया जा चुका है। सभी बच्चों की एंट्री के बाद जिले में जो नए कुपोषित बच्चे मिलेंगे उन्हें भी स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं से जोड़ा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed