फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   7 lakh cheated by giving fake visa and ticket in Gorakhpur

गोरखपुर: फर्जी वीजा व टिकट देकर ठग लिए 7.2 लाख रुपये, पुलिस कर रही जांच

Sat, 10 Sep 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Sep 2022 10:34 AM IST
सार

 पीड़ितों ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि झंगहा इलाके का एक शख्स सहजनवां क्षेत्र में अपना कार्यालय खोला था। उसने विदेश भेजने का दावा किया। हरेक युवक से 80-80 हजार रुपये वसूले गए। वह उन्हें ओमान में पेंटिंग व वाल पेंटिंग का काम दिलवा देगा। रुपये लेने के बाद जालसाज ने उन्हें हवाई जहाज का टिकट व वीजा दे दिया।

विज्ञापन
7 lakh cheated by giving fake visa and ticket in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर नौ युवकों से 7.2 लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी वीजा व टिकट भी दिया गया था, जिसकी जानकारी लखनऊ हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद हुई। पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


 सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम डोमहर निवासी पवन कुमार सिंह, संजय सिंह, संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाडाड़ निवासी दिलीप कुमार निषाद, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के मिश्रौलिया निवासी पुरुषोत्तम चौहान सहित नौ लोगों के साथ जालसाजी हुई है।
विज्ञापन


 पीड़ितों ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि झंगहा इलाके का एक शख्स सहजनवां क्षेत्र में अपना कार्यालय खोला था। उसने विदेश भेजने का दावा किया। हरेक युवक से 80-80 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह उन्हें ओमान में पेंटिंग व वाल पेंटिंग का काम दिलवा देगा। रुपये लेने के बाद जालसाज ने उन्हें हवाई जहाज का टिकट व वीजा दे दिया। वह उसे लेकर लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पता चला कि उनके टिकट व वीजा फर्जी हैं। वह वहां से लौटे तो जालसाज भी अपनी दुकान से लापता है।

 जालसाज उन्हें अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी पहचान के लिए दी थी। उन्होंने इसे ऑनलाइन चेक किया तो यह भी फर्जी निकला। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।

एम्स में नौकरी की लालच में गंवाए 1.10 लाख रुपये

एम्स में नौकरी के नाम पर एक महिला ने एक लाख 10 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़िता ने सीएम से शिकायत की, जिसके बाद रामगढ़ताल पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के चनऊ निवासी जयहिंद पत्नी के साथ गोरखनाथ इलाके के जगेश्वर पासी चौराहे के पास रहते हैं। वहीं पर उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बगल में रहने वाली महिला के साथ आए एक युवक से उनकी जान पहचान हो गई। उसने एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसकी बातों में दंपती आ गए।

 दो सितंबर को उसने फोन करके बताया कि लखनऊ से सीएमओ आए। मूल प्रमाणपत्र व रुपये लेकर आ जाइए। उसने जीएम रेलवे ऑफिस के पास बुलाया। जयहिंद के मुताबिक, पत्नी को लेकर बताए जगह पर गए तो उसने पत्नी को वहीं उतार दिया और मुझसे कहा कि साथ चलो। फिर लेकर तारामंडल स्थित यूनियन बैंक आया।

 वहां से एक खाता नंबर दिया। जिसमें मैंने चार बार में एक लाख 10 हजार रुपये भेजे। आरोपी बाइक पर बैठाकर भगत चौराहा ले जाकर उतार दिया। फिर नहीं लौटा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed