फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   69000 shikshak bharti Council schools will get 1246 new teachers

परिषदीय विद्यालयों को मिलेंगे 1246 नए शिक्षक, 69 शिक्षकों की भर्ती के काउंसिलिंग प्रक्रिया आज से

Wed, 03 Jun 2020 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
69000 shikshak bharti Council schools will get 1246 new teachers
फाइल फोटो
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जिले में काउंसिलिंग का आयोजन आज से शुरू होगा। 1246 पदों पर काउंसिलिंग के लिए बीएसए दफ्तर के साथ डायट परिसर में कुल 13 काउंटर बनाए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डायट परिसर में तो महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बीएसए दफ्तर में होगी।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से कांउसिलिंग शुरू होगी। इसके लिए सात काउंटर बीएसए दफ्तर तो छह काउंटर डायट परिसर स्थित रविंद्रालय, स्वामी विवेकानंद और राधा कृष्णन हाल में बनाए गए हैं। काउंसिलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर शासन का पूरा फोकस होगा। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाने के साथ ही छह फीट की दूरी के नियम को मानना अनिवार्य होगा। बीएनए बीएन सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद खाली प्राथमिक विद्यालयों में से तैनाती स्थल चुनने का ऑनलाइन मौका दिया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति पत्र जारी होगा। छह जून तक काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी।

पारदर्शिता के लिए लगाई जाएगी एलईडी

काउंसिलिंग के पहले दिन दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगले चरण में विद्यालय का आवंटन होगा, इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए काउंसिलिंग स्थल पर दो एलईडी लगाई जाएंगी। अभ्यर्थी की तरफ से कमरे में जिस विद्यालय का चयन किया जाएगा। वो बाहर स्क्रीन पर भी नजर आएगा।

किस क्रमांक की कहां होगी काउंसिलिंग
  • बीएसए दफ्तर (चैनल के दक्षिण)- समस्त शिक्षा मित्र (महिला और पुरुष), सामान्य महिला क्रम संख्या 86 से 153 अंक तक, समस्त एससी महिला
  • बीएसए दफ्तर (चैनल के उत्तर)- ओबीसी महिला क्रम संख्या 1-110 और 111 से 217 तक, सामान्य महिला क्रम संख्या 1-85 तक
  • स्वामी विवेकानंद हाल- समस्त एसटी, विशेष आरक्षण, सामान्य पुरुष क्रम संख्या 1-100 तक
  • राधा कृष्णन हाल- सामान्य पुरुष क्रम संख्या 101 से 142 तक, ओबीसी पुरुष वर्ग में क्रम संख्या 201 से 247 तक, ओबीसी 101-200 तक
  • रविंद्रालय हाल- एससी पुरुष क्रम संख्या 1-80 तक, एससी 81-166 तक

ये दस्तावेज लाने होंगे
  • समस्त शैक्षिक मूल अभिलेख, आईडी पूफ्र, जाति, निवास, विशेष आरक्षण (विकलांग/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित/ भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र/ बीएड कॉलेज के एनसीटीई से मान्यता के आदेश की छायाप्रति/एनओसी) ऐसे प्रमाणपत्र जिससे ई आवेदन में दर्ज सूचनाओं की पुष्टि की जा सके।
  • उपरोक्त अभिलेखों की दो सेट छायाप्रति के साथ अलग-अलग फाइल। जिसपर अभ्यर्थी का नाम, जाति, आरक्षण, मोबाइल नंबर पता जिस पद पर आवेदन किया गया है। उसका उल्लेख करना होगा।
  • चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दस रूपये के नॉन जुडिशयल स्टैंप पर निर्धारित प्रारूप एक, दो, तीन, चार और पांच के लिए अलग-अलग नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र।
  • - न्यूनतम 30 रूपये का डाक टिकट लगा हुआ तीन सादा लिफाफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed