फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   66 years old man Molested teenage hostage in Gorakhpur

Gorakhpur: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप

Sat, 19 Aug 2023 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Aug 2023 10:12 AM IST
सार

एसओ आशीष सिंह ने बताया कि किशोरी की भाभी अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से भाई और मां अस्पताल में थे। इस दौरान किशोरी को चितई ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
66 years old man Molested teenage hostage in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां पीपीगंज इलाके में एक 66 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। तीसरे दिन गांव के एक शख्स की नजर बेसुध किशोरी पर पड़ी तब आरोपी चितई निषाद की हरकतों की जानकारी घरवालों को हुई। इसके बाद किशोरी को मुक्त कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ आशीष सिंह ने बताया कि किशोरी की भाभी अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से भाई और मां अस्पताल में थे। इस दौरान किशोरी को चितई ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन उसने दरवाजा खोला तो एक ग्रामीण की नजर उस पड़ गई। ग्रामीण ने किशोरी के भाई को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्पाइनल ट्यूमर से सुमित्रा के पांव थे बेकार...एम्स में ऑपरेशन से मिला नया जीवन
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने चितई के घर से बहन को मुक्त कराने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ने बताया कि आधार कार्ड के हिसाब से किशोरी की उम्र 18 साल से कम है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में नाबालिग पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed