फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   62-page chargesheet with 12 witnesses, medical and digital evidence

Gorakhpur News: शादी में शामिल मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में चार दिन में दाखिल हुई चार्जशीट

Fri, 27 Feb 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
62-page chargesheet with 12 witnesses, medical and digital evidence
गोरखपुर। पीपीगंज थानाक्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम के साथ शादी समारोह में हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने चार दिन में ही चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 12 गवाह, मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत शामिल हैं, और यह कुल 62 पृष्ठों की है। पुलिस ने आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल की अर्जी देने का निर्णय लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान अस्पताल में ही दर्ज कराया, जिससे चार्जशीट जल्दी दाखिल की जा सकी। फिलहाल पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली मासूम अपने दादा-दादी के साथ 20 फरवरी को पीपीगंज के एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। कार्यक्रम के दौरान रात लगभग 11 बजे, गांव के बाग में अशोक निषाद नामक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची बेहोश हो गई। परिजन 21 फरवरी को सुबह घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को जंगल कौड़िया सीएचसी, फिर जिला अस्पताल, और गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने आरोपी अशोक निषाद को गिरफ्तार जेल भिजवाया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के आरोप में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूत भी मिल गए हैं, जो आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने अदालत में पीड़िता का बयान मंगलवार को दर्ज किया था। अब पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने के लिए अर्जी देगी, ताकि आरोपी को जल्दी न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस कोर्ट में सजा कराने के लिए पैरवी भी करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए पुलिस अर्जी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed