{"_id":"6acab08af947972c090d9a0e","slug":"60-meritorious-students-honored-on-agrasen-jayanti-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1481030-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अग्रसेन जयंती पर 60 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अग्रसेन जयंती पर 60 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
गोरखपुर। मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक अतिथि भवन में महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती मनाई गई। समारोह में समाज के करीब 60 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके 15 दंपतियों, विशेष योग्यता वाले तीन लोगों और समाज को प्रेरित करने वाले तीन लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन से हुआ। समिति के सचिव अशोक कुमार बंका ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक संजय सुरेका ने आयोजन की रूपरेखा बताई। मुख्य अतिथि प्रमोद टेकड़ीवाल और विशिष्ट अतिथि एम्स के ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रुचिका अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डॉ. अग्रवाल ने समिति के कार्यों की सराहना की। राजस्थान के चिड़ावा से आईं गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने बच्चों को गणित का डर दूर करने के उपाय बताए।
मारवाड़ी महिला सेवा समिति की अध्यक्ष संगीता सिंघानिया ने इस सत्र में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में आयोजन समिति ने अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों, संरक्षकों और संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया। अध्यक्ष बिमल कुमार रूंगटा ने अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। शाम सात बजे से सूरत से आईं नृत्य कलाकार रितु गुप्ता के साथ महिलाओं और पुरुषों ने डांडिया और गरबा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी जोशी ने किया।