फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   60 companies will give chance of apprenticeship to ITI trainees

60 कंपनियां आईटीआई प्रशिक्षुओं को देंगी अप्रेंटिसशिप का मौका

Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
60 companies will give chance of apprenticeship to ITI trainees
60 कंपनियां आईटीआई प्रशिक्षुओं को देंगी अप्रेंटिसशिप का मौका
विज्ञापन

गोरखपुर। राजकीय आईटीआई चरगांवा में प्रशिक्षुओं को नौकरी के लिहाज से हुनरमंद बनाने के लिए सोमवार को 60 कंपनियां अप्रेंटिसशिप का मौका देंगी। इसके लिए वृहद अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां रेलवे, नगर निगम, आईजीएल, गैलेंट इस्पात, महावीर जूूट मिल समेत अन्य ख्यातिलब्ध कंपनियां युवाओं को अप्रेंटिस करने का मौका उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए पंजीकरण www.apprenticeshipindia.org पर कराया जा सकता है। मेले में शामिल होने के लिए आए युवाओं को स्पॉट रजिस्ट्रेशन का मौका भी मिलेगा।
अप्रेंटिस मेला का शुभारंभ बांसगांव सांसद कमलेश पासवान द्वारा सुबह दस बजे किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत चयनित युवाओं को संबंधित संस्थान की ओर से एक साल तक संबंधित कंपनी या संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान युवाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 7700 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सरकार की मंशा है कि महामारी के चलते कुशल कारीगर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे थे, ऐसे लोगों को उन्हीं के जनपद में रोजगार दिया जाए। आईटीआई का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान अर्जित कराने के लिए अप्रेंटिस योजना लांच की गई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण चयन के लिए अप्रेंटिस मेले का आयोजन
लाभार्थियों को एक ही स्थान पर प्रशिक्षण चयन के लिए अप्रेंटिस मेला का आयोजन जिलावार किया जा रहा है। ताकि लाभार्थी अपने हुनर व रूचि के हिसाब से फैक्ट्रियों का चयन कर सके। फैक्ट्रियों के मालिकों को कुल कार्मिक के ढाई से 15 फीसदी तक युवाओं को अप्रेंटिस करानी होगी। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर फैक्ट्री या फर्म मालिक को अपने यहां रिक्त पदों का ब्योरा भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के वक्त अपलोड किए सभी प्रमाण पत्र लाने होंगे
पोर्टल पर कंपनी के लिए आवेदन करने के दौरान प्रशिक्षु के द्वारा जिन प्रमाणपत्रों को अपलोड किया गया है। उनके समस्त दस्तावेज के मूल प्रमाणपत्र और फोटोकॉपी को साथ लाना अनिवार्य होगा।
क्या है अप्रेंटिसशिप
आईटीआई के दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न इलेक्ट्रिशियन, फीटर, वेल्डर, मशीनिस्ट समेत अन्य ट्रेड की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है। आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद युवाओं को कंपनी में अप्रेंटिसशिप करना होता है। इससे उनके कौशल में विकास होता है, वही वो जॉब रेडी होते हैं। इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाता है। एक साल की अवधि पूरा करने के बाद या तो संबंधित कंपनी ही उन्हें रोजगार का अवसर मुहैया कराती है या दूसरी कंपनी में आवेदन करने पर ऐसे युवाओं को नौकरी हासिल करने में आसानी होती है।

--------------------
अप्रेंटिसशिप मेला को लेकर डीएम के मार्गदर्शन में वृहद तैयारियां की गई हैं। 60 कंपनियां युवाओं को अपने यहां अप्रेंटिसशिप का मौका देंगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अप्रेंटिसशिप मेला को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। कोशिश है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
सत्यकांत, नोडल अफसर, अप्रेंटिशिप मेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed