फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6 persons found corona positive

स्वास्थ्य कर्मी समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 13 Aug 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
6 persons found corona positive
स्वास्थ्य कर्मी समेत छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। एक स्वास्थ्य कर्मी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हो गई है।
जिला अस्पताल की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली है। शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बुखार आने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। सदर विकास खंड का एक व्यक्ति भी बुखार आने पर अस्पताल पहुंचा। जांच में वह पॉजिटिव मिला। वहीं, भलुअनी क्षेत्र की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची। जांच में संक्रमित मिली है।
लार ब्लाक का एक युवक कान में दर्द होने तथा दूसरा युवक बुखार का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। जांच में दोनों पॉजिटिव मिले। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को होम आइसोलेशन के छह लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 22920 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22653 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। शनिवार को छह पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 37 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed