{"_id":"639ffa65f9afd8719a3b6461","slug":"54-lakh-usurped-by-showing-fake-documents-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 54 लाख हड़पे, छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 54 लाख हड़पे, छानबीन शुरू
Mon, 19 Dec 2022 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:18 AM IST
सार
गोरखनाथ के टैगोर टाउन निवासी संतोष नारायण बर्नवाल ने तहरीर में लिखा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के सेवई निवासी अमरजीत निषाद ने उन्हें बताया कि बस्ती जिले के हरैया थाना के ग्राम खेसुआ की अनामिका देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 54 लाख 65 हजार रुपये हड़पने के मामले में रविवार को गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के टैगोर टाउन निवासी संतोष नारायण बर्नवाल ने तहरीर में लिखा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक के सेवई निवासी अमरजीत निषाद ने उन्हें बताया कि बस्ती जिले के हरैया थाना के ग्राम खेसुआ की अनामिका देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने हिस्से की पूरी जमीन बेचना चाहती हैं। उसकी बातों पर विश्वास पर पीड़ित ने अमरजीत व उसके मित्र अमित कुमार गुप्ता, रामकिशुन निषाद, रामजीवन निषाद, शेषनाथ के साथ खेसुआ पहुंचे।
विज्ञापन
वहां मिली महिला ने अपना नाम अनामिका देवी पत्नी स्व. विजय कुमार सिंह बताते हुए कहा कि वरासत होकर उसका नाम खतौनी में आ जाएगा। 57 डिसमिल जमीन का सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ। महिला के साथ आरोपी आठ फरवरी 2021 को पीड़ित के घर पहुंचे और अग्रिम के रूप में 95 हजार रुपये ले गए। बैंक का खाता नंबर देते हुए महिला ने बाकी रुपये खाते में भेजने को कहा।
विज्ञापन
उनकी बातों में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते एवं नकद रूप में 54 लाख 65 हजार रुपये दे दिया। इसके बाद अमरजीत उसे तहसीलदार का एक फर्जी आदेश की कापी देकर कहा कि 20 जून 2022 के बाद खतौनी में नाम चढ़ जाएगा। पीड़ित ने हरैया तहसील में आदेश की नकल की जांच कराई तो फर्जी निकली। उस गांव में जाकर पता किया तो अनामिका नाम की न तो कोई महिला थी और न ही उसकी कोई जमीन है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।