फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5.12 lakh cases settled in Lok Adalat

Gorakhpur News: लोक अदालत में 5.12 लाख वादों का निस्तारण किया

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
5.12 lakh cases settled in Lok Adalat
- सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया समाधान, पूर्व का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में रविवार को 5 लाख 12 हजार 540 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इसमें से पारिवारिक वादों से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर व लिटिगेश्न स्तर पर कुल 106 वादों तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंकों, कंपनियों व भारत दूरसंचार निगम से संबंधित 1354 वादों का निस्तारण 2,34,48,481.00 रुपये नकद जमा कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह, जिला जज तेजप्रताप ने रविवार को दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद न्यायमूर्तियों द्वारा मध्यस्थता केंद्र में वादकारियों के साथ मध्यस्थता कर चार जोड़ों की विदाई कराई गई। जिला जज ने कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 21 व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 241 वादों का निस्तारण करते हुए 8,97,32,581,00 रुपये प्रतिकर एवार्ड पारित किया गया। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन द्वारा 04 वादों तथा उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/नोडल अधिकारी, एसडीएमम व अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। विभिन्न न्यायालयों द्वारा आपराधिक प्रकृति के अनेक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 106 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। सभी न्यायालयों द्वारा कुल 36,243 वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व व अन्य विभागों द्वारा कुल 474943 वादों का निस्तारण किया गया। रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 547545 वाद निश्चित किए गए थे जिनमें से 512540 वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed