फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5000 people will be tested corona daily in Gorakhpur

गोरखपुर में रोजाना 5000 लोगों की होगी कोरोना जांच, सीएमओ ने रखा लक्ष्य

Thu, 27 Aug 2020 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Aug 2020 05:38 PM IST
सार

  • जांच में खुद आगे आएं तभी टूटेगी संक्रमण की चेन
  • स्वास्थ्य विभाग ने रखा रोजाना 5000 लोगों की जांच का लक्ष्य

विज्ञापन
5000 people will be tested corona daily in Gorakhpur
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना से मृत्य दर अभी मात्र 1.44 फीसदी है। ज्यादातर लोग स्वस्थ हो रहे हैं। लेकिन इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी। अगर किसी में लक्षण है या वह संक्रमित के संपर्क में रहा है तो खुद जांच के लिए आगे आए। तभी संक्रमण की चेन टूटेगी। स्वास्थ्य महकमें इस अपील के साथ ही जांच का दायरा बढ़ाकर रोजाना 5000 करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में अधिकाधिक जांच काफी मददगार साबित होगी। जिले में प्रयास है कि प्रतिदिन कम से कम 5000 लोगों की कोरोना जांच करवाई जाए। शीघ्र ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में कांटैक्ट ट्रेसिंग, ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी पर जोर दें।

उन्होंने कहा कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए और मरीजों की मदद के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षेत्रों में दिन रात प्रयत्नशील हैं। इन लोगों के प्रति तिरस्कार या भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए। इनका खुले दिल से स्वागत होना चाहिए। अंग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिनको सामाजिक सहयोग मिलना आवश्यक है। समाज को अपना नजरिया बदलना होगा।

22 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा

प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सभी 22 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर, कार्यदिवस में रोजोना सभी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर जबकि चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम और एक रिजर्व टीम भी लोगों को कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। जांच में जिन लोगों का एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आता है उनकी आरटीपीसीआर जांच भी करवाई जाती है। एंटीजन पॉजीटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच नहीं करवाई जाती है।

15.42 फीसदी मरीज हुए डिस्चार्ज
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई तक की रिपोर्ट के मुताबित जिले में कोरोना की मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। कुल मरीजों के सापेक्ष 15.42 फीसदी मरीज अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 48.68 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। 34.43 फीसदी मरीज 25 जुलाई तक जिले में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed