{"_id":"647648dba39ebd17d5088e64","slug":"500-meters-competition-held-on-the-fourth-day-of-rowing-competition-organized-in-ramgarhtal-under-khelo-india-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-187827-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिट्स व रेपचेज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिट्स व रेपचेज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
- खेलो इंडिया के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए 500 मीटर के मुकाबले
- आज खेले जाएंगे 500 मीटर 15 स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को 500 मीटर की दूरी में अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों ने हिट्स और रेपचेज के 60 मुकाबलों में फाइनल के लिए दमखम दिखाया। हिट्स व रेपचेज के विजेताओं के बीच कुल 15 इवेंट्स (महिला-पुरुष) में पदकों के लिए फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। फाइनल व पदक वितरण समारोह के साथ रोइंग की प्रतियोगिता संपन्न हो जाएगी।
सोमवार को 500 मीटर दूरी की नौका दौड़ के पुरुष वर्ग में सिंगल स्कल हिट्स 1 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरविंदर सिंह चीमा हिट्स 2 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सुमित राठी, रेपचेज 2 में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता के प्रतीक गुप्ता, रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी के डी. नीलेश ने पदक के मुकाबले में स्थान सुनिश्चित किया।
लाइटवेट सिंगल स्कल हिट्स 1 में गुरु काशी यूनिवर्सिटी के गुरु प्रीत शाह, हिट्स 2 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गोविंद सिंह राजपूत, रेपचेज 1 में दीपांशु कुमार व रेपचेज 2 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मलक सिंह फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
डबल कॉक्सलेस पेयर हिट्स 1 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के किशन पांडेय व गौरव बेदवाल, हिट्स 2 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सुखदीप व आदित्य, रेपचेज 2 में केरला यूनिवर्सिटी के अक्षय व गोकुल, रेपचेज 1 में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी के अजय व सोयल, डबल स्कल हिट 1 में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के अरुण कुमार व गौतम, वबहिट 2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के करणवीर सिंह व शोभित पांडे, रेपचेज 2 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के विजय व लोकेश रेपचेज 1 में यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी के भूपेश व पंकज ने पदक की दौड़ में जगह बनाई।
क्वाड्रपल (मेन 4) हिट्स 1 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली, हिट्स 2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रेपचेज 2 में ओस्मानिया यूनिवर्सिटी, रेपचेज 1 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ फाइनल में पहुंची। क्वाड्रपल स्कल हिट्स 1 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, हिट्स 2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रेपचेज 2 में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी, रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी फाइनल में पहुंची।
लाइटवेट डबल स्कल हिट्स 1 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रविंद्र व दिनेश, हिट्स 2 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के राहुल व अजय, रेपचेज 2 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी के के. पारस व ईश्वर, रेपचेज 1 में केरला यूनिवर्सिटी के अरुण व आदिनाथ, लाइटवेट क्वाड्रपल हिट्स 1 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हिट्स 2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रेपचेज 1 पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पदक के लिए आगे बढ़ी।
महिला वर्ग के सिंगल स्कल हिट्स 1 में पीईएस यूनिवर्सिटी बेंगलुरु की मनसा एसएम, हिट्स 2 में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्वेता, रेपचेज 1 में सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी की कस्तूरी रॉय, रेपचेज 2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की अमनदीप कौर ने फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। डबल स्कल हिट्स 1 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की प्रीत कौर व दिलजोत कौर, हिट्स 2 में केआईआईटी यूनिवर्सिटी की अनुप्रीत कौर व अविनाश कौर, रेपचेज 1 में केरला यूनिवर्सिटी की अंसमारिया व अनुपमा, रेपचेज 2 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की टी. पूनम व सी. कस्तूरी विजेता बनीं।
डबल कॉक्सलेस पेयर हिट्स 1 में केरला यूनिवर्सिटी की देवप्रिया व अरुंधति, हिट्स 2 में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास की फती सिउबा व भगवती, रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की भाग्यश्री व कोमल और रेपचेज में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की देविका व नेहा ने जीत दर्ज की। क्वाड्रपल (वुमेन 4) हिट्स 1 में केरला यूनिवर्सिटी, हिट्स 2 में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, रेपचेज 2 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की टीम आगे बढ़ी।
लाइटवेट सिंगल स्कल हिट्स 1 में ओसमानिया यूनिवर्सिटी की बी. हेमलता, हिट्स 2 में एसआरएम यूनिवर्सिटी की तमिलसेल्वी, रेपचेज 2 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की बी. अनीता, रेपचेज 1 विश्वेश्वरैया टेक्निकल यूनिवर्सिटी की कोमला एसएम फाइनल में पहुंची। क्वाड्रपल स्कल हिट्स 1 में केरला यूनिवर्सिटी, हिट्स 2 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी व गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी को जीत मिली।
-- -- -- -- --
आज विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे खेल मंत्री
रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के समापन पर बुधवार सुबह 10.30 बजे से प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल भी मौजूद रहेंगे।