{"_id":"6a7ce1339c5546ae6700b681","slug":"500-households-deprived-of-water-tubewell-power-supply-restored-following-councilors-protest-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1416865-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नलकूप रहा बंद: 33 घंटे पानी को तरसे 500 घर, पार्षद बैठे धरने पर- एक घंटे में बहाल हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप रहा बंद: 33 घंटे पानी को तरसे 500 घर, पार्षद बैठे धरने पर- एक घंटे में बहाल हुई आपूर्ति
Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
सार
भाजपा पार्षद अजय कुमार ओझा बुधवार शाम सात बजे पावर हाउस के गेट पर धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विकास नगर पावर हाउस के रजिस्टर में नलकूप की बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
बिजली घर के बाहर धरने पर बैठे पार्षद अजय ओझा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विकास नगर वार्ड-60 के करीब 500 घरों के लोग 33 घंटे तक पानी के लिए परेशान रहे। मंगलवार सुबह से विस्तार नगर स्थित काली मंदिर के पीछे नलकूप की बिजली खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप थी। दूसरे नलकूप से पानी की आपूर्ति का प्रयास हुआ लेकिन कम दबाव के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद बुधवार शाम तक बिजली निगम की ओर से खराबी दूर नहीं की गई। इससे नाराज भाजपा पार्षद अजय कुमार ओझा बुधवार शाम सात बजे पावर हाउस के गेट पर धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विकास नगर पावर हाउस के रजिस्टर में नलकूप की बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी बुधवार शाम तक समस्या दूर नहीं हुई। बुधवार को लोगों ने पार्षद के आवास पर पहुंचकर नाराजगी जताई। आरोप है कि वहां शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद पार्षद ने पावर हाउस के गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पार्षद के धरने की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी बुधवार रात करीब आठ बजे नलकूप की जांच करने पहुंचे। जांच में ट्रांसफॉर्मर से मीटर तक आने वाला तार क्षतिग्रस्त मिला। कर्मचारियों ने खराबी ठीक कर नलकूप की बिजली बहाल की। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि विकास नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल है। पार्षद का फोन आने के बाद लाइनमैन को भेजा गया था। नलकूप के संचालन में दिक्कत की जानकारी मिली है। समस्या को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि विकास नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल है। पार्षद का फोन आने के बाद लाइनमैन को भेजा गया था। नलकूप के संचालन में दिक्कत की जानकारी मिली है। समस्या को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।