{"_id":"63b50f2242bb3e66587a73e4","slug":"50-thousand-prize-crook-arrested-in-tanjim-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 हजार का इनामी बदमाश तंजीम मेरठ में गिरफ्तार, सीएम योगी से की गई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 हजार का इनामी बदमाश तंजीम मेरठ में गिरफ्तार, सीएम योगी से की गई थी शिकायत
Wed, 04 Jan 2023 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:01 AM IST
सार
डीआईजी जे रविंदर गौड़ ने तंजीम पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि तंजीम बड़ा अपराधी है, उसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। गोरखनाथ थाने की पुलिस तंजीम को लेने मेरठ के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
50 हजार के इनामी बदमाश तंजीम अली को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने हापुड़ जिले के निवासी आजाद और मनीष के साथ मिलकर गोरखनाथ इलाके के निवासी ट्रांसपोर्टर विनय कुमार मिश्रा के घर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में फरियाद कर व्यापारी ने बदमाश को गिरफ्तार कराने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले विनय कुमार मिश्रा के घर बीते 30 अगस्त को ताला तोड़कर बदमाशों ने 50 हजार की नकदी और ज्वेलरी की चोरी की थी। पुलिस ने वारदात का राजफाश करते हुए सर्विलांस की मदद से हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सरवानी निवासी आजाद और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
मुख्य आरोपी तंजीम अली पुत्र जाकिर अली निवासी मोमिनाबाद लिसाड़ी गेट को पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। जेल गए दोनों बदमाशों ने नकदी और ज्वेलरी भी तंजीम के पास होने की बात बताई थी। नकदी और ज्वेलरी की बरामदगी को लेकर तंजीम की गिरफ्तारी के लिए विनय कुमार मिश्र ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई। डीआईजी जे रविंदर गौड़ ने तंजीम पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। एसपी सिटी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि तंजीम बड़ा अपराधी है, उसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। गोरखनाथ थाने की पुलिस तंजीम को लेने मेरठ के लिए रवाना हो गई है।